आबिदजान, 23 दिसंबर, माली में फ्रांस की सेना के अभियान में आतंकवादी संगठन अल मौराबितो के दस आतंकी मारे गए। इस आतंकवादी संगठन ने 20 नवंबर को राजधानी बमाको में एक लक्जरी होटल रेडिसन ब्लू पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 19 लोग मारे गए थे। फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ 19 और 20 दिसंबर की रात को करीब चार घंटे तक अभियान चलाया गया। बयान में कहा गया है कि फ्रांस की सेनाओं ने कई हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादी संगठन अल मौराबितो के खिलाफ माली के मेनाका क्षेत्र में एक अभियान चलाया। इस अभियान में 10 आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों के पास से भारी संख्या हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
बुधवार, 23 दिसंबर 2015
माली में दस आतंकवादी मारे गए
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें