झारखंड के मुख्यमंत्री से वनवासी कल्याण केंद्र के प्रतिनिधिमंडल की भेंट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

झारखंड के मुख्यमंत्री से वनवासी कल्याण केंद्र के प्रतिनिधिमंडल की भेंट

raghubar-das-met-vanwasi-kalyan-center
राँची, 24 दिसम्बर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से आज उनके आवास पर वनवासी कल्याण केंद्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने वनवासी क्रीड़ा महोत्सव के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया और खिलाडि़यों की सुरक्षा व यातायात के लिए विशेष व्यवस्था की मांग की। मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों की सुरक्षा एवं यातायात के लिए विशेष व्यवस्था करने के साथ-साथ ही रेलवे स्टेशन पर खिलाडि़यों की मदद के लिए अलग से पुलिस बल देने का निदेश दिया। जहां खिलाडि़यों को ठहराया गया है, वहां भी उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया कराने का निदेश दिये। 

श्री दास ने 27 दिसम्बर को शहर में यातायात का विशेष प्लान बनाने और स्टेशन से खेलगांव तक लगातार पेट्रोलिंग कराने के लिये रांची के उपायुक्त मनोज कुमार और एसएसपी प्रभात कुमार को निर्देश दिये। रांची के उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यातायात के लिए 800 बड़ी और 1500 छोटी बसों की व्यवस्था की गयी है। खिलाडि़यों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे स्टेशन पर आयोजकों के साथ पुलिसकर्मी भी रहेंगे। इस दौरान खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, वनवासी कल्याण केंद्र के प्रणय दत्त, डॉ एचपी नारायण समेत अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: