राजेन्द्र कुमार के मेल से बरामद ऑडियो क्लिप से खुलेंगे कई राज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 दिसंबर 2015

राजेन्द्र कुमार के मेल से बरामद ऑडियो क्लिप से खुलेंगे कई राज

rajendra-kumar-audio-clip
नयी दिल्ली 23 दिसम्बर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का शिकंजा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेन्द्र कुमार के खिलाफ कसता जा रहा है और उसने कुछ ऑडियो क्लिप बरामद किये हैं, जो जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी को आईएएस अधिकारी राजेन्द्र कुमार के ईमेल खाते से पांच ऑडियो क्लिप मिले हैं, जिनमें कथित तौर पर वे बातें टेप हैं, जिनके माध्यम से वह सौदे के संबंध में निर्देश दिया करते थे। 

जांच एजेंसी ऑडियो क्लिप में मौजूद आवाज के नमूने का मिलान राजेन्द्र कुमार की आवाज से करेगी। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि बरामद ऑडियो क्लिप में आईएएस अधिकारी की ही आवाज है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी अधिकारी को जल्द ही पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जा सकता है। ये ऑडियो क्लिप 2012 से 2013 के बीच की हैं। पूर्व में हुई पूछताछ के दौरान राजेन्द्र कुमार ईमेल पासवर्ड देने में आनाकानी कर रहे थे और गहन प्रयास के बाद ही उन्होंने पासवर्ड दिया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: