नयी दिल्ली, 22 दिसंबर, बोनस की पात्रता सीमा दस हजार रुपये मासिक वेतन से बढ़ाकर 21 हजार रुपये करने और उसकी गणना की सीमा 3500 रुपये से बढ़ाकर 7000 रुपये करने के प्रावधान वाले विधेयक को आज राज्यसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा ने कल इस विधेयक को मंजूरी प्रदान की थी। इस तरह अब इस पर संसद की मुहर लग गयी है। श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने बोनस संदाय (संशोधन) विधेयक, 2015 को पेश किया जिसेस बगैर चर्चा के पारित कर दिया गया।
इसके काननू बनने पर इसके प्रावधान एक अप्रैल 2014 से लागू माना जायेगा। इस विधेयक पर कांग्रेस और कुछ अन्य सदस्यों की आपत्ति पर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कडी आपत्ति जताते हुये कहा कि पिछले 10 वर्षाें में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने एक बार भी इसमें बढोतरी नहीं की औश्र अब तक बोनस पात्रता की सीमा बढाकर 21 हजार रुपये किया जा रहा है तो आपको आपत्ति हो रही है। यदि सदस्य नहीं चाहते हैं तो इस विधेयक को छोड दिया जाये। इसके बाद सभी सदस्य शांत हो गये और विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें