न्यूयार्क, 25 दिसंबर, दक्षिणी तथा दक्षिणी पश्चिमीं अमेरिका के कल के तूफान में मृतकों की संख्या 14 पहुंच गयी है। तूफान से दक्षिणी अमरीका के छह राज्यों में भारी तबाही हुई है और अब राहत तथा बचाव कर्मी सफाई अभियान में लग गये हैं।
बुधवार को आये समुद्री तूफान का सर्वाधिक असर मिसीसीपी तथा टेनेसी प्रांतों में हुआ और इसके चलते भारी क्षति हुई जिसे देखते हुए दोनों प्रांतों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। तूफान के चलते सप्ताहांत में अवकाश के लिए निकलने वालों को अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। क्रिसमस के अवकाश के लिए लगभग दस करोड़ अमेरिकी नागिरकों के अपनी कारों से बाहर निकलने की संभावना था किन्तु उनके कार्यक्रम पर बिराम लग गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें