15 जनवरी को ही होगी विदेश सचिव स्तर की वार्ता : अजीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 जनवरी 2016

15 जनवरी को ही होगी विदेश सचिव स्तर की वार्ता : अजीज

foreign-secretary-level-talks-to-be-held-on-january-15-aziz
इस्लामाबाद, 10 जनवरी, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने आश्वस्त करते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित विदेश सचिव स्तर की बातचीत 15 जनवरी को ही संपन्न होगी। श्री अजीज ने आज संसद सत्र के दौरान कहा “भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष एजाज अहमद चौधरी के बीच इस्लामाबाद में 15 जनवरी को प्रस्तावित वार्ता अपने नियत समय पर ही होगी।” पाक दैनिक ‘द नेशन’ के मुताबिक सरकार ने भारत के पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले की जांच शुरु कर दी है। संसद के प्रश्नकाल सत्र के दौरान श्री अजीज ने कहा “दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में इस महीने होने वाली वार्ता में द्विपक्षीय वार्ता की अवधारणा के प्रकारों पर बातचीत की जाएगी। इस दौरान कश्मीर सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा की जाएगी।” 

गत 25 दिसंबर को नावज शरफ के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्चर्यजनक रुप से लाहौर आगमन पर दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच वार्ता की गुंजाइश को बल मिला था। लेकिन फिर इस महीने की दो तारीख को पंजाब के पठानकोट में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद से परिस्थितियां फिर से बिगड़ी हैं और दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय बातचीत पर अनिश्चितता बरकरार है। हालांकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख ने पठानकोट हमले की जांच में भारत के साथ सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। पाकिस्तान ने आज प्रधनमंत्री शरीफ की अगुवाई में हुई उच्चस्तरीय बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में यह कहा गया कि पाकिस्तान क्षेत्र से आतंकवाद को समाप्त करने के प्रति प्रतिबद्ध है और विश्वास व्यक्त किया गया कि दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संपर्क से उत्पन्न सद्भाव कायम रहेगा और दोनों देश सार्थक समग्रवार्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाये रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: