बिहार : वाम छात्र संगठन का संयुक्त धरना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 जनवरी 2016

बिहार : वाम छात्र संगठन का संयुक्त धरना

all-left-student-union-dharna
ए0आई0एस0एफ0 आईशा ए0आई0डी0एस0ओ0 तथा दिशा छात्र संगठन संयुक्त रूप से करेगें आन्दोलन। पटना काॅलेज में छात्रनेताओं पर हुए हमले के खिलाफ पटना वि0वि0 बंद कला अशोक राजपथ व ओल्ड बाइपास जाम करने का ऐलान, वामपंथी छात्र संगठनों की बैठक में राज्यव्यापी चक्का जाम संयुक्त तौर पर करने की बनी रणनीति।

पटना काॅलेज में शुक्रवार का छात्र नेताओं पर हुआ हमला पूरी तरह से प्रायोजित था। राज्य के अंदर कानून व्यवस्था के साथ कैंपस का माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। कैंपस के अंद जिस तरीके से असामाजिक तत्वों को वि0वि0 प्रशासन एवं सरकार के संरक्षण दे रही है। जिस तरीके से कैंपस में भारी पुलिस बल भी मौजूदगी में  असामाजिक तत्वों के द्वारा हमला किया गया, और पुलिस मूक दर्शक बनी रही यह देखा जा सकता है। छात्र नेताओं पर हुए हमले के दोषियों की गिरफतारी, अभिव्यक्ति पटना वि0वि0 में शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य ठप कराने का एलान किया गया। यूनीवसीटी बंद करने के बाद छात्र अशोक राजपथ भी जाम करेंगे। पटना में ओल्ड वाईपास भी जाम होगा। वहीं राज्य के अंदर कल होेन वाले राज्य व्यापी चक्का जाम संयुक्त तौर पर करने की रणनीति तैयार हुई। इसको लेकर आज पटना वि0वि मुख्यालय में वामपंथी छात्र संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में आल आॅल इण्डिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन ;। आईशा आॅल इंडिया डी0एस0ओ0 दिशा के छात्र नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता आईश के रात्य उपाध्यक्ष तरीक अनवर ने की। मौके पर ए0आई0एस0एफ0 के राज्य सचिव सुशील कुमार आईशा के राज्य सह सचिव मुख्तार ए0आई0डी0एस0ओ0 के सरोज कुमार सुमन एवं दिशा से विवेक कुमार मौजुद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: