पटना, 10 जनवरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने कल पटना कालेज के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर छात्रों पर किये गये हमले की निन्दा की है तथा राज्य सरकार से मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय।
आज यहां जारी अपने एक बयान में सत्य नारायण सिंह ने कहा है कि समारोह में उपस्थित बिहार के षिक्षा मंत्री के सामने ऐसा अभद्र और अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया, यह एक शर्म की बात है। समारोह के समय कुछ छात्र पटना विष्वविद्यालय के कुलपति से मिलना चाहते थे और उनके सामने अपनी कुछ मांगें रखना चाहते थे। लेकिन कुलपति ने उन छात्रों से मिलने से मना कर दिया। इसी बीच कुछ उग्र छात्रों ने उन छात्रों पर हमला कर दिया जो कुलपति से मिलने की मांग कर रहे थे। हमले में कई छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये और उन्हें अस्पताल भेजा गया। छात्रों को खदेड-खदेड कर पीटा गया। फिर भी षिक्षामंत्री मूकदर्षक बनकर सब कुछ देखते रहे यह अत्यन्त खेद की बात है। आये दिन ऐसी घटनाएँ पटना के विभिन्न कालेजों में होती रहती हैं। षिक्षा मंत्री को इस घटना पर खेद व्यक्त करना चाहिए और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें