बिहार में अपराध घटे हैं,भाजपा मांगे माफी : जदयू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 जनवरी 2016

बिहार में अपराध घटे हैं,भाजपा मांगे माफी : जदयू

bjp-should-say-sorry-nihora-prasad-yadav
पटना,09 जनवरी, बिहार जनता दल यूनाइटेड(जदयू) ने पुलिस महानिदेशक के अपराध कम होने के दावे का हवाला देते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) राज्य को बदनाम करने और भय का वातावरण निर्मित करने की नीयत से अपराधों को लेकर हो-हल्ला कर रही है। प्रदेश जदयू प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव ने यहां कहा कि पुलिस महानिदेशक पी के ठाकुर ने कल आंकड़ों का हवाला देकर कहा है कि बिहार में हाल के दिनों में अपराध कम हुए हैं ।इससे स्पष्ट है कि भाजपा राज्य में भय का वातावरण निर्मित करने और प्रदेश को बदनाम करने की गरज से अपराध बढ़ने का ढिंढोरा पीट रही है। 

डॉ यादव ने कहा कि पुलिस महानिदेशक के बयान और आंकड़े सामने आ जाने के बाद भाजपा को अब गलतबयानी के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विपक्षी दल होने के नाते भाजपा को तथ्यों,आंकडों और सच्चाई को जाने बगैर अपनी बात जनता के सामने नहीं रखनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति छोडकर भाजपा को बिहार के विकास के बारे में सकारात्मक सोच और रवैय्या अख्तियार करना चाहिए । गौरतलब है कि श्री ठाकुर ने कल यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि बिहार में अपराध घटे हैं और पड़ोसी राज्यों की तुलना में बिहार में आपराधिक घटनाओं में काफी कमी हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: