दिल्ली निगम कर्मचारियों ने विरोध तेज किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 जनवरी 2016

दिल्ली निगम कर्मचारियों ने विरोध तेज किया

corporation-employees-protest-fast
नयी दिल्ली.31 जनवरी, वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल कर रहे दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने रविवार को अपना विरोध और तेज कर दिया। करीब 60 हजार सफाई कर्मचारी तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर है और वे कई दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़ा डालकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन कर्मचारियों का आरोप है कि निगम ने उन्हें तीन माह से वेतन नहीं दिया है। 

विरोध कर रहे कर्मचारियों ने आज बड़ी संख्या में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल के घर के बाहर प्रदर्शन किया और कूड़े का ढेर फेंक दिया। उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है। वेतन नहीं मिलने के कारण उनके घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है और बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: