लाॅस ऐंजिलिस 19 जनवरी, जाने माने राॅक बैंड ईगल्स के सह-संस्थापक और गिटारवादक ग्लेन फ्रे का आज न्यूयार्क में निधन हो गया। यह जानकारी बैंड ने अपने वेबसाईट के जरिये दी। 67 वर्षीय फ्रे संधिशोथ, एक्यूट अल्सरेटिव कोलाइटिस और निमोनिया जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी सिंडी और उनके तीन बच्चे है। द ईगल्स की एलबम ‘देअर ग्रेटेस्ट हिट्स 1971-75’ अमेरिका में बेस्ट सेलिंग एलबमों की सूची में दूसरे स्थान पर रहा है। इस बैंड ने ‘डेसपेराडो’, ‘अॉलरेडी गोन’ और ‘टेक इट टू द लिमिट’ जैसे गानों में अमेरिकी संगीत के साथ राॅक संगीत का मिश्रण किया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। फ्रे ने ड्रमर डॉन हेनले के साथ मिलकर बैंड को कई हिट गीत-संगीत दिये।
हेनले बैंड के मुख्य गायक भी थे तो वही फ्रे गिटार और पियानो बजाते थे। फ्रे और हेनले ने 1971 में लॉस एंजिलिस में ईगल्स बैंड की शुरूअात की थी। हेनले ने फ्रे की तारीफ करते हुए कहा “ ईगल्स के लिए सब कुछ उन्होंने शुरू किया। उनमें गजब की ऊर्जा थी और उनकी संगीत की समझ कमाल की थी। वह मजेदार , चंचल, उदार, प्रतिभाशाली और दूसरों को प्रेरित करने वाले इंसान थे। ईगल्स के टूटने के बाद 1980 में उन्होंने अपने साेलो गाने पर ध्यान देना शुरू किया आैर ‘द वन यू लव’, स्मगलर्स ब्लूस और द हिट इन ऑन जैसे गाने दिये। फ्रे ने 1996 में फिल्म ‘जैरी मागुआरे’ में छोटा सा रोल भी किया। 1994 में ईगल्स को फिर से एकजुट कर उन्होेंने ‘हेल फ्रीज ओवर’ एलबम बाजार में उतारा था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें