नयी दिल्ली, 10 जनवरी, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है। श्री सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से कहा “अभी के लिए जम्मू और कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है।” इस सप्ताह गुरुवार को राजधानी में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से वहां मुख्यमंत्री पद खाली पड़ा हुआ है।
जम्मू कश्मीर की सत्तारुढ़ पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कल बताया कि नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में अभी कम से कम चार दिन का समय और लगेगा। पीडीपी विधायकों ने श्री सईद की पुत्री सुश्री महबूबा मुफ्ती को विधायक दल का नेता चुन लिया है और राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें