जीएसटी के बाद जीडीपी एक प्रतिशत बढ जायेगा : रूडी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 जनवरी 2016

जीएसटी के बाद जीडीपी एक प्रतिशत बढ जायेगा : रूडी

gst-will-increase-gdp-rajiv-rudy
उदयपुर 10 जनवरी, केन्द्रीय कौशल विकास एवं संसदीय राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि जीएसटी विधेयक के लागू होने के बाद देश की सकल घरेलू आय में एक प्रतिशत की बढोतरी हो जायेगी। उदयपुर और चित्तौडगढ के एक दिवसीय दौरे पर उदयपुर आए श्री रूडी आज यहां महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सकल घरेलू आय बढने से आम आदमी की आमदनी बढेगी तथा देश में निवेश भी आयेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के बहुमत की वजह से यह बिल पास हो गया लेकिन राज्यसभा में बैठे हमारे मित्र सांसद इसके खिलाफ है और इसलिए यह विधेयक अटक गया हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी बिल पर पिछले डेढ दशक से चर्चा हो रही हैं। 

सभी राज्य सरकारों ने इस विधेयक को पारित करने हेतु अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटेगी और जीएसटी विधेयक को पारित करने के प्रयास करती रहेगी। देश में कौशल विकास पर चर्चा करते हुये श्री रूडी ने कहा कि इसके तहत बडे पैमाने पर काम किया जा रहा है और अब तक लगभग 1़ 4 करोड बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराए गये है हालांकि इसमें सरकारी नौकरियां शामिल नहीं हैं। उन्होने कहा कि सरकार ने देश में सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर आई टी आई केन्द्र खोलने की योजना बनाई हैं जिससे युवाओं को रोजगार हेतु अधिकाधिक प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: