छुट्टियां बिताकर स्वदेश लौटे राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 जनवरी 2016

छुट्टियां बिताकर स्वदेश लौटे राहुल गांधी

rahul-gandhi-return-india
नयी दिल्ली, 10 जनवरी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूरोप से छुट्टियां बिताकर आज स्वदेश लौट आये, श्री गांधी ने गत 28 दिसंबर को ट्वीट करके सबको नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि वह कुछ दिनों के लिए यूरोप की यात्रा पर रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया था कि वह यूरोप में किस देश की यात्रा पर जा रहे हैं। यह पहला मौका था जब उन्होंने ट्विटर पर अपने विदेश जाने की जानकारी साझा की थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष की इस वर्ष यह तीसरी विदेश यात्रा थी। 

इससे पहले वह फरवरी और मार्च में संसद के बजट सत्र के दौरान करीब दो माह के लिए विदेश किसी अज्ञात स्थान पर चले गए थे और इस दौरान आत्मिचिंतन किया था। उस समय पार्टी सूत्रों ने कहा था कि वह बैंकाक गए थे। कुछ माह पहले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी श्री गांधी एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने अमेरिका गए थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने श्री गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्हें अपने विदेश दौरों के कारणों के बारे में देश को बताना चाहिये।

कोई टिप्पणी नहीं: