पार्टी के फैसले का सम्मान करूंगा : कीर्ति आजाद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 जनवरी 2016

पार्टी के फैसले का सम्मान करूंगा : कीर्ति आजाद

i-respect--party-decision-kirti-azad
कोच्चि, 10 जनवरी, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सांसद कीर्ति आजाद ने आज कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली पर की गई प्रतिकूल टिप्पणियों के संबंध में उनके खिलाफ पार्टी जो भी निर्णय लेगी वह उसे स्वीकार करेेंगे। श्री आजाद ने पार्टी से निलंबित करने की कार्रवाई पर पूछे सवाल के जवाब में यहां संवाददाताओं से कहा, “वे जो भी निर्णय लेंगे मैं उसका सम्मान करूंगा लेकिन मुझे लगता है कि कोई भी मुझे डरा नहीं सकता क्योंकि मैं सच्चाई के लिए लड़ रहा हूं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए कोई भी मुझे डरा-धमका नहीं सकता।” 

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने कहा, “मैं अपने शरीर में रक्त की आखिरी बूंद और अंतिम सांस तक ऐसा करता रहूंगा। यह हमारे बच्चों के भविष्य के लिए है और हमें एक साथ मिलकर भ्रष्टाचार से लड़ना चाहिए।” भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक के संबंध में उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार पार्टी ने मुझे पहचाना और संसदीय बोर्ड की बैठक विशेष तौर पर इस बात के लिए आयोजित की गई कि मुझे निलंबित किया जाए या नहीं। मैं पिछले 24 वर्षों से पार्टी का ईमानदार योद्धा रहा हूं।” 

उन्होंने कहा, “मैं पार्टी का सम्मान करता हूं। जो नोटिस मुझे मिला उसका दिल्ली जिला क्रिकेट संघ से कोई लेना देना नहीं था। प्रत्येक बात डीडीसीए के साथ शुरु हुई तो क्या इसका मतलब यह है कि इसे पार्टी विरोधी गतिविधियां कहना चाहिए या मैंने पार्टी के नियमों का उल्लंघन किया है।” 

कोई टिप्पणी नहीं: