पाकिस्तान के साथ जारी रहनी चाहिये बातचीत : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 जनवरी 2016

पाकिस्तान के साथ जारी रहनी चाहिये बातचीत : कांग्रेस

talk-should-continue-with-pakistan-congress
नयी दिल्ली, 10 जनवरी, कांग्रेस ने आज स्पष्ट किया कि वह पाकिस्तान के साथ समग्र वार्ता प्रक्रिया को रोके जाने के पक्ष में नहीं है और न ही उसने कभी दोनों देशों के विदेश सचिवों की प्रस्तावित बैठक का विरोध किया। कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “कांग्रेस ने कभी नहीं कहा है कि विदेश सचिवों की बैठक रद्द की जाये।” उन्होंने कहा कि पठानकोट हमले से पहले और उसके बाद भी पार्टी ने कई बार कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा में छोटी सी चूक की भी कड़ी निंदा करती है। 

श्री सिंघवी ने कहा, “देश की सुरक्षा हमारे लिये सर्वोपरि है और इस संबंध में छोटी सी भी चूक स्वीकार्य नहीं है। इसलिये हम सरकार और प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वह उच्च स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित करें।” उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति के दुश्मनों के उकसावे के बावजूद पाकिस्तान के साथ वार्ता बंद नहीं होनी चाहिये। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तान के साथ बातचीत कैसे जारी रखनी है यह सरकार को तय करना है।” 

कोई टिप्पणी नहीं: