तेल पानी से सस्ता, फिर भी पेट्रोल 60 रुपये लीटर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 जनवरी 2016

तेल पानी से सस्ता, फिर भी पेट्रोल 60 रुपये लीटर

oil-cheaper-than-water-but-petrol-is-still-60-rs-per-liter
नयी दिल्ली 11 जनवरी, कच्चे तेल की कीमत में जारी गिरावट के मद्देनजर भारतीय बास्केट में इसकी कीमत एक लीटर मिनरल वाटर से भी नीचे आ सकता था लेकिन सरकार के उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी के कारण इसका फायदा आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार,गत सप्ताहांत भारतीय बास्केट में कच्चा तेल 2001.28 (30.02 डॉलर प्रति बैरल) रुपये प्रति बैरल पर आ गया। एक बैरल 158 लीटर होता है। अगर लीटर के संदर्भ में इसकी गणना की जाये तो यह 12.67 रुपये प्रति लीटर का पड़ेगा जो एक लीटर पानी के मूल्य 15 रुपये से भी कम है। लेकिन, सरकार के नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच उत्पाद शुल्क में सात बार बढ़ोतरी करने से दिल्ली में पेट्रोल 59.35 रुपये और डीजल 45.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ उठाते हुये राजस्व घाटा कम करने के लिए सरकार ने गत 07 नवंबर से अब तक तीन बार पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया है। 07 नवंबर को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 1.60 रुपये तथा डीजल पर 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया था, जबकि 16 दिसंबर को इनमें क्रमश: 30 पैसे तथा 1.17 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी थी। सरकार ने इससे पहले नवंबर 2014 से जनवरी 2015 के बीच भी चार बार में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 7.75 रुपये तथा डीजल पर 6.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था। इस प्रकार मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से सात बार में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 11.02 रुपये तथा डीजल पर 9.97 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: