राजनाथ ने की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 जनवरी 2016

राजनाथ ने की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा

rajnath-also-reviewed-the-internal-security-situationनयी दिल्ली, 11 जनवरी, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर आतंकवादी हमले के मद्देनजर आज यहां वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। नार्थ ब्लाॅक में सुबह श्री सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गुप्तचर ब्यूरो तथा रॉ के प्रमुख और अर्द्धसैनिक बलों के महानिदेशकों ने हिस्सा लिया। भारी मात्रा में हथियारों से लैस सीमा पार से आये आतंकवादियों ने गत दो जनवरी को इस वायुसैनिक अड्डे पर हमला किया था । 

विभिन्न सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इस हमले को विफल कर दिया हालांकि इसमें सात जवान शहीद हो गये तथा कुछ घायल हो गये। सूत्रों के अनुसार श्री सिंह ने अधिकारियों के साथ देश में आंतरिक सुरक्षा की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और इस तरह के हमलों से निपटने के उपायों पर बातचीत की। भारत ने इस हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने की बात कही है जिससे दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: