पटना,10 जनवरी, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज कहा कि विपक्ष ओछी राजनीति कर बिहार की गरिमामयी धरती को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। श्री यादव ने यहां पत्रकारों से कहा कि विपक्षी दलों की इस साजिश को नाकाम किया जायेगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिलजुलकर बिहार में न्याय के साथ विकास किया जायेगा । उन्होंने कहा कि आपराधिक तत्वों से सरकार सख्ती से निपटेगी और राज्य में हर हाल में शांति कायम रखी जायेगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है ।आपराधिक घटनाओं में जो भी शामिल होगा उसके साथ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि नकारात्मक राजनीति से बिहार और देश का भला होने वाला नहीं है ।विपक्ष को सकारात्मक पहल करनी चाहिए और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए सबको मिलजुलकर काम करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें