पाकिस्तान ने पठानकोट हमले की प्रारंभिक जांच पूरी की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 जनवरी 2016

पाकिस्तान ने पठानकोट हमले की प्रारंभिक जांच पूरी की

pakistan-completes-preliminary-investigation-of-pathankot-attackइस्लामाबाद, 11 जनवरी, पाकिस्तान ने भारत द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की प्रारंभिक जाँच पूरी कर रिपोर्ट भारतीय अधिकारियों को सौंप दी है और उसने विस्तृत जाँच के लिए संयुक्त जांच दल गठित किया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से पाकिस्तानी मीडिया ने दी है। भारत ने हमलावरों द्वारा पाकिस्तान के कई लोगों के साथ मोबाइल फोन पर की गयी बातचीत की जानकारी पाकिस्तान को दी थी। 

भारत ने यह भी कहा था कि हमलावर प्रतिबंधित जैश ए मोहम्मद से संबद्ध थे। भारत द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार पाकिस्तान ने जाँच की किन्तु भारत ने जो टेलीफोन नम्बर दिए थे उनका पंजीकरण पाकिस्तान में नहीं है। जाँच एजेंसियाँ मामले में आगे की जाँच कर रही हैं। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के संघीय जाँच ब्यूरो को हमले की विस्तृत जाँच के लिए संयुक्त जाँच दल गठित करने का निर्देश दिया है। संयुक्त जाँच दल में आई.बी. आई.एस.आई. तथा मिलिट्री इंटेलिजेन्स शामिल होंगे। संयुक्त जाँच दल के गठन का निश्चय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में किया गया। प्रधानमंत्री ने संयुक्त जाँच दल के गठन पर सेनाध्यक्ष से भी परामर्श किया।

कोई टिप्पणी नहीं: