वाशिंगटन.13 जनवरी, अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राजनेताओं को मुस्लिमों का अपमान नहीं करने की नसीहत देते हुए कहा है कि धर्म के आधार पर किसी भी व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। श्री ओबामा ने सीनेट में अपने अंतिम भाषण में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रम्प का नाम लिये बगैर कहा,“जब राजनीतिज्ञ मुस्लिमों का अपमान करते हैं,मस्जिदों में तोड़फोड़ करते है या किसी बच्चे को धमकाते हैं तो हम खुद को सुरक्षित नहीं कर सकते। यह गलत है और ऐसा करके दुनिया की नजरों में हम अपने कद को कम करते हैं। हमे अपने उद्देश्यों को हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि अमेरिका को उस तरह की किसी भी राजनीति को खारिज करना चाहिए जो धर्म के आधार पर किसी व्यक्ति को निशाना बनाती है। यह राजनीतिक विशुद्धता का सवाल नहीं है बल्कि हमारे देश के मूल्यों को बनाये रखना है। श्री ट्रम्प ने पिछले महीने कहा था कि मुस्लिमों काे देश प्रवेश नहीं करने दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के खतरे को देखते हुए मुस्लिमों का प्रवेश अमेरिका में पूरी तरह से प्रतिबंधित होना चाहिए। उनके इस बयान की चौतरफा निंदा हुई थी।
श्री ओबामा ने कहा कि यदि आतंकवाद अमेरिका के पीछे पडेगा तो अमेरिका भी आतंकवाद के पीछे पडेगा। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भले ही थोडी देर हुई लेकिन हमने आतंकवाद का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना है। उन्होंने राजनेताओं को मुस्लिमों का अपमान नहीं करने की नसीहत देते हुए कहा कि धर्म के आधार पर किसी भी व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।उन्होंने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रम्प का नाम लिये बगैर कहा,“जब राजनीतिज्ञ मुस्लिमों का अपमान करते हैं,मस्जिदों में तोड़फोड़ करते है या किसी बच्चे को धमकाते हैं तो हम खुद को सुरक्षित नहीं कर सकते। यह गलत है और ऐसा करके दुनिया की नजरों में हम अपने कद को कम करते हैं। हमे अपने उद्देश्यों को हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि अमेरिका को उस तरह की किसी भी राजनीति को खारिज करना चाहिए जो धर्म के आधार पर किसी व्यक्ति को निशाना बनाती है। यह राजनीतिक विशुद्धता का सवाल नहीं है बल्कि हमारे देश के मूल्यों को बनाये रखना है। श्री ट्रम्प ने पिछले महीने कहा था कि मुस्लिमों काे देश प्रवेश नहीं करने दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के खतरे को देखते हुए मुस्लिमों का प्रवेश अमेरिका में पूरी तरह से प्रतिबंधित होना चाहिए। उनके इस बयान की चौतरफा निंदा हुई थी।
श्री ओबामा ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था है। यह पूरी तरह से एक कल्पना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था का पतन हो रहा है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभी विश्व की सबसे अधिक स्थिर अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा,“दुनिया के किसी और देश के मुकाबले हमने कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी की है। हमने 14 लाख से अधिक नौकरियां दीं है और बेराजगारी दर को आधा किया है। हर अमेरिकी छात्र के लिए शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।” श्री ओबामा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा हमेशा से अहम रही है और इसे और मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा के पैमानों को और मजबूत बनाए जाने की जरूरत पर भी बल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें