एनआईए से सलविंदर को फिलहाल क्लीन चिट नहीं, कल भी होगी पूछताछ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 जनवरी 2016

एनआईए से सलविंदर को फिलहाल क्लीन चिट नहीं, कल भी होगी पूछताछ

slvinder-currently-not-cleared-by-nia-will-be-questioned-tomorrow
नयी दिल्ली,11 जनवरी, पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर संदेह के घेरे में आए गुरदासपुर के पुलिस अधीक्षक सलविंदर सिंह से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज दिल्ली में गहन पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार श्री सलविंदर को फिलहाल क्लीन चिट नहीं मिली है और उनसे कल भी पूछताछ की जाएगी। उनके आज दिए गए बयान की पुष्टि के लिए उनके रसाेइये को भी तलब किया जाएगा और दोनों के बयानों में किसी तरह के विरोधाभास की पड़ताल की जाएगी। उनके रसोइये और मित्र से पंजाब में अलग से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले एनआईए की टीम श्री सलविंदर को आज सुबह दिल्ली लेकर आई और अपने मुख्यालय में पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने पंजाब पुलिस को दिए अपने बयान में दावा किया है कि पठानकोट हमले के एक दिन पहले सिखों के तीर्थ स्थल पंज पीर का दर्शन करके लौटते वक्त अातंकवादियों ने वायुसैनिक अड्डे से कुछ दूरी पर उन्हें और उनके साथियों को गाड़ी समेत अगवा कर लिया था। 

उनका कहना है कि आतंकवादियों ने कुछ देर बाद उन्हें ,उनके मित्र राजेश वर्मा और रसाेइये मदन गोपाल के साथ रिहा कर दिया था जबकि वाहन चालक की हत्या कर दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि आतंकवादी उनका मोबाइल फोन लेकर चले गए थे। इस घटनाक्रम के बारे में पंजाब पुलिस को दिए गए उनके बयान में कई विरोधाभास पाए जाने के कारण एनआईए ने उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया था। अपहरण की यह वारदात पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर हमले के ठीक एक दिन पहले हुई थी लिहाजा सलविंदर पर पुलिस काे शक हुआ और उनसे पूछताछ शुरु कर दी गई। पठानकोट हमले के सिलसिले में एनआईए ने तीन मामले दर्ज किए हैं जिनमें से पहला मामला सलविंदर सिंह के अपहरण की घटना से जुड़ा है जबकि दूसरा मामला उनके गाड़ी चालक की हत्या से सबंधित है और तीसरा तथा सबसे अहम मामला वायुसैनिक अड्डे पर आतंकवादी हमले से जुड़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं: