सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (18 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 जनवरी 2016

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (18 जनवरी)

चने की फसल हेतु किसान भाईयों को सलाह

जिन किसान भाईयों ने खेतों में चने की बुवाई की है वह चने की इल्ली से बचाव के लिए खेतों में अग्रेजी की टी (ज्) आकार की लकडी की खूटियां लगाए क्योंकि इन खूटियों का उद़देश्य पक्षियों को आसरा देना है। एक हेक्टेयर में 40-50 खूटियां लगाए व चने की घेंटी में जब दाना भर रहा हो तो भरते समय इन खूटियों को खेत से हटा देना चाहिए। यदि चने के खेत में चने में इल्ली एक वर्गमीटर क्षेत्र में 3-4 इल्लियां दिखाई दे तो प्रोफेनाफॉस क्लोरोपाइरीफॉस नामक दवा 1.5 लीटर मात्रा, 500-600 लीटर पानी में मिलाकर एक हेक्टेयर में स्प्रें करें। फसल संबधी अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी या विकासखंड स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

प्रायोगिक परीक्षाओं की अवधि निर्धारित

माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2016 की नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाओं की अवधि निर्धारित कर दी गई हैं। हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी परीक्षा एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम, पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि और शारीरिक प्रशिक्षण परीक्षा वर्ष 2016 (नियमित एवं स्वाध्यायी) की परीक्षाएं निर्धारित समयावधि में सम्पन्न कराई जाएंगी जिनका कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा 12 फरवरी से 27 फरवरी के बीच संस्था में सम्पन्न होंगी जबकि स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा निर्धारित केन्द्र में एक मार्च से 20 मार्च के बीच सम्पन्न होगी।

मछली पालन पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

पशुपालन, मछली पालन और कुक्कुट पालन को किसानों के लिये अतिरिक्त आय का साधन के रूप में विकसित किए जाने की योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 0.1 हैक्टेयर जल क्षेत्रों में मत्स्य बीज संवर्धन के लिये 50 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जायेगी। किसानों के खेतों में बने हुए बलराम तालाब या छोटी संरचनायें जो 0.1 हैक्टेयर या उससे अधिक हों, उन जल संरचनाओं में हितग्राही मत्स्य बीज संवर्धन का कार्य कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। इस कार्य के लिये राज्य सरकार द्वारा तालाब निर्माण और इनपुट के लिये 80 हजार रूपए की राशि उपलब्ध करायेगी। जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इसी प्रकार गाँवों में किसानों के घर के आस-पास उपलब्ध पोखर, गढ्ढे, जिनकी न्यूनतम गहराई डेढ मीटर हो, उन्हें मत्स्य पालन हेतु विकसित कर किसान भाई आय का अतिरिक्त स्त्रोत विकसित कर सकते हैं।

सरकारी भूमि पर नियत खराब न करें - अनिल दवे 
  • गांव के बदलाव के लिए सामाजिक दबाब बनाना होगा -कलेक्टर  

sehore news
गांव को आदर्ष बनाने के लिए समर्पण से कार्य करें तथा सरकारी भूमि पर नीयत खराब न करें। उक्त बातें राज्सभा सदस्य सांसद अनिल माधव दवे सांसद ने आदर्ष ग्राम जहानुपर के हितग्राहियों को इंदिरा आवास योजना के आदेष पत्र व सांसद मद से स्वीकृत ग्राम की सोलर स्ट्रीट लाईट व जलषुद्वि सयंत्र का लोकापर्ण करते हुऐ कही । श्री दवे ने ग्राम पंचायत जहानपुर को लगभग दो बर्ष पूर्व सांसद आदर्ष ग्राम योजना के तहन चयनित किया था । लेकिन मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान के विधानसभा क्षेत्र में के ग्राम जहानपुर में आषातीत सामाजिक बदलाव नहीं होने से कठोर वाणी का उपयोग करना पडा । ग्राम पंचायत में व्याप्त बुराई नषा तंबाखू,षराब के त्याग के लिए 28,29 जनवरी को षिवनेरी रामनगर में 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ, 28 जनवरी को ही जहानपर स्कूल में नैतिक षिक्षा की स्पेषल क्लास स्वंय अनिल दवे लेंगे। जहानपुर में जनकपुर प्रवेष द्वार बनाने के लिए भी श्रीदवे ने सांसद निधि से कार्य कराने की घोषणा की श्री दवे ने गांववासियों से गुजरात की तर्ज पर यहाॅं के स्कूल को सर्वोच्च दर्जा देने में मदद का अनुरोध किया। श्री दवे ने कहा कि स्वंय सेवी भाव से काम करने के लिए सभी को प्रेरित करेंगे,गंाव के अच्छे कार्यो को समाज में उचित स्थान मिले ऐसा प्रयास होगा । पूर्वप्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांवो को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का जो सपना संजोया था उसे अब ग्राम धरातल पर उतारा जा रहा है , इसकी षुरूआत में ग्राम जहानपुर से कर रहा हॅूं । कलेक्टर डा0 सुदाम पंडरीनाथ खांडे ने कहा कि देष के 600 चुने हुऐ ग्रामों में से जहानुपर चयनित ग्राम हैं जहाॅं 4 महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर काम किया जा रहा है। हमारी प्रतिस्पर्धा 600 ग्रामोें से नहीं बल्कि 6 लाख गांवो के लिए आदर्ष बनने जा रही हैं। हमारे लिए सबसे बडी चुनौती सामाजिक दबाब हे। सामाजिक दबाब से ही नषा मुक्ति,जलसंरक्षण,स्वच्छ परिसर,पौधारोपण जैसे अनेक कार्य संभव है। कलेक्टर श्री खांडे ने कहा कि जब एक बर्ष बाद गांव का मूल्यांकन किया जावेगा तब गांव में सामाजिक दबाब का अभाव नही दिखना चाहिए ।

34 हितग्रहियों को इंदिरा आवास के स्वीकति पत्र दिये
राज्यसभा सदस्य अनिल माधव दवे ने संासद आदर्ष ग्राम पंचायत जहानपुर के हितग्राहियों को इंदिरा आवास योजना के आदेष पत्र व सांसद मद से स्वीकृत ग्राम की सोलर स्ट्रीट लाईट व जलषुद्वि सयंत्र का लोकापर्ण किया । जहानपुर को षीध्र ही पुस्तकालय व सामुदायिक भवन की सौगात मिलने जा रही है। इस अवसर पर मंच पर मार्कफेड अध्यक्ष रमाकांत भार्गव ,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामराव भौंसले, एडीएम बृजेष सक्सैना,जनपद पंचायत सीइओ नवल मीना,तहसीलदार दिनेष तोमर आदि मौजूद थे। इस अवसर पर बडी संख्या में ग्रामवासियों के अलावा सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: