सिडनी, 22 फरवरी, फिजी में चक्रवाती तूफान से 21 लोगों की मौत हो गयी है और हजारों लोग अस्थाई शिविरों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार फिजी के इतिहास का यह सबसे बड़ा समुद्री तूफान अपने पीछे विनाशलीला छोड़ गया है।
प्रशान्त महासागर में यह तूफान 325 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आया। फिजी के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधक कार्यालय ने तूफान से 21 लोगों के मरने की पुष्टि की है। 7 मछुआरे तूफान में फंस जाने के कारण लापता हो गये हैं। तूफान से अनेक मकान क्षतिग्रस्त हो गये और निचले स्थान पानी से भर गये।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें