नयी दिल्ली, 03 फरवरी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को देश के गरीबों के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के शासनकाल का उपहार करार देते हुए कहा है कि उन्हें इस योजना को बचाने के लिए संघर्ष करना चाहिए। कांग्रेस ने आज अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर डॉ सिंह को उद्धृत करते हुए कहा “मनरेगा संप्रग सरकार का गरीबों के लिए उपहार है जिससे वे गरीबी, बीमारियों और उपेक्षा से मुक्ति पा सकते हैं।”
डॉ सिंह कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ दो फरवरी को कल आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले बंदलापल्ली गांव में मनरेगा के सफलतापूर्वक दस साल होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी गांव में दो अक्टूबर 2006 को डॉ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मनरेगा कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें