सोनिया ने को-आर्डिनेशन कमिटी पर दी सहमति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 22 फ़रवरी 2016

सोनिया ने को-आर्डिनेशन कमिटी पर दी सहमति

sonia-say-yess-on-coordination-comitee-jharkhand
रांची 22 फरवरी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की को-आर्डिनेशन कमिटी, अनुशासन समिति एवं मीडिया विभाग की सूची पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय प्रभारी सूर्यकांत शुक्ला ने आज यहां बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद जर्नादन द्विवेदी ने यह जानकरी दी है। श्री शुक्ला ने बताया कि को-आर्डिनेशन कमेटी में आलमगीर आलम, सुबोधकांत सहाय, धीरज प्रसाद साहु, डा. रामेश्वर उराँव, डा. प्रदीप कुमार बलमुचू, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, डा. सरफराज अहमद, डा. अजय कुमार, फुरकान अंसारी, गीताश्री उराॅंव, के. एन. त्रिपाठी, बन्ना गुप्ता, गोपाल साहु, देवेन्द्रनाथ चाम्पिया, के. एन. झा, योगेन्द्र साव, रामाश्रय प्रसाद, उदय शंकर ओझा, कामेश्वर बैठा, मंजूर अंसारी और अनादि ब्रह्म को सदस्य बनाया गया है जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य में सभी पार्टी विधायक, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्य संगठक सेवादल को शामिल किया गया है। 

अनुशासन समिति में पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह, अशोक चैधरी, हरिनारायण साहु और बेंजामीन लकड़ा को सदस्य बनाया गया है। मीडिया विभाग के प्रभारी प्रदीप तुलस्यान होंगे जबकि इसके सदस्य में शमशेर आलम, राजेश ठाकुर, राजीव रंजन एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव शामिल हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: