नयी दिल्ली.16 मार्च, चार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने आज दावा किया कि उसके शासन वाले राज्य केरल और कर्नाटक देश में सर्वोत्तम सुशासित राज्य है। सुशासन पर सार्वजनिक मामलों के सूचकांक के निष्कर्षो का हवाला देते हुए पार्टी ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट किया कि केरल और कर्नाटक सुशासन सूचकांक में शीर्ष राज्य है। इस सूचकांक में राज्य की आर्थिक,सामाजिक और आधारभूत सुविधाओं के विकास को ध्यान में रखा जाता है।
केरल उन चार राज्यों में शामिल है जहां विधानसभा चुनाव होने है। ट्वीट में कांग्रेस द्वारा शासित राज्यों की सरकारों के प्रदर्शन का जिक्र किया और पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के विकास मानदंडों की संख्या पर हेराफेरी की गई है। पार्टी ने कल शाम एक अन्य ट्वीट में लिखा था,“क्या भाजपा ने संख्या में हेराफेरी की है। समाचार रिपोर्टों के अनुसार जीडीपी पांच प्रतिशत की दर से बढ रही है न कि 7.1 प्रतिशत की दर से।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें