कोच्चि, 20 मार्च , केरल पुलिस ने रूसी विमान हादसे में मारे गए दो भारतीय नागरिकों की पुष्टि कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान यहां के पेरुम्बवूर निवासी श्याम मोहन (32) और उनकी पत्नी अंजू अयप्पन (25) के रुप में की गई है। श्याम पिछले एक वर्ष से रुस के एक आयुर्वेद केंद्र पर काम कर रहा था। छुट्टियां मनाने के बाद दोनों रूस के लिए रवाना हो गए जब विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि दुबई से रूस के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग 737 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई। रूस के रोस्तोव आन दान हवाई अड्डे पर आज दुर्घटनाग्रस्त हुये विमान के 55 यात्रियों में 44 रूसी नागरिक थे। इसके अलावा आठ यूक्रेन, दो भारत और एक उज्बेकिस्तान के नागरिक थे। इसके अलावा विमान के चालक दल में भी सात सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें