पाकिस्तान ने 87 भारतीय मछुआरे किये रिहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 7 मार्च 2016

पाकिस्तान ने 87 भारतीय मछुआरे किये रिहा

pakistan-has-released-87-indian-fishermen
इस्लामाबाद, 07 मार्च, पाकिस्तान ने जल सीमा के उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये मछुआरों में 87 मछुआरों को सदभावना के तहत आज रिहा कर दिया। पाकिस्तान की एक अंग्रेजी समाचार पत्र ने कराची के लांधी जेल अधीक्षक शाकिर शाह के हवाले से बताया कि पाकिस्तान की जेल में लगभग 536 भारतीय मछुआरे हैं और उनमें से 87 को आज रिहा किया गया जबकि 20 मार्च को 86 अन्य भारतीय मछुआरों को भी रिहा किया जाएगा। रिहा किए गए भारतीय मछुआरे ढाई साल से लांधी के जेल में बंद थे। 

इन्हें इनके दस्तावेंजों का सत्यापन करने के बाद वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। परोपकारी संस्था ईधी फाउंडेशन के फैसल ईधी ने मछुआरों के लिए रेल यात्रा का प्रबंध किया और उन्हें कुछ नकद एवं उपहार भी दिए। अरब सागर में दोनों देशों के बीच जल सीमा का स्पष्ट निर्धारण नहीं होने के कारण भारत और पाकिस्तान द्वारा मछुआरों की गिरफ्तारियां होती रहती हैं। लेकिन फिर भी दोनों देश सदभावाना के तहत एक दूसरे के मछुआरों को रिहा करते रहते हैं। पिछले सप्ताह भी पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा बलों ने 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के अलावा उनके चार नावों को भी जब्त कर लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: