देहरादून 18 मार्च, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि राज्य की हरीश रावत सरकार को गिराने की साजिश हुई थी और कहा कि वह मजबूत स्थति में है और उसे किसी तरह का खतरा नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने ‘यूनीवार्ता’ से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के इशारे पर राज्य सरकार को गिराने की इस समय चौथी बार साजिश हुई है और इस बार भी उसकी यह साजिश कांग्रेस विधायकों की एकजुटता के कारण नाकामयाब हुई है। उन्होंने दावा किया कि रावत सरकार लोकप्रिय है और उसे गिराना किसी के लिए भी संभव नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ केन्द्रीय नेता कुछ कांग्रेस विधायकों को खरीदने के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये लेकर पोंटा साहिब और सहारनपुर में रुके हुए थे। भाजपा के जो पांच विधायक उनके संपर्क में हैं आैर उनसे ही पता चला कि कांग्रेस विधायकों को खरीद कर उत्तराखंड सरकार को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा अरुणाचल प्रदेश वाला खेल उत्तराखंड में भी खेलना चाह रही है। यह सूचना उन्हें पहले ही मिल गई थी। सूचना देने वाले विधायक का नाम उन्होंने नहीं बताया लेकिन दावा किया कि भाजपा के पांच विधायक व्यक्तिगत रूप से उनके संपर्क में हैं और हरीश रावत सरकार पर कोई खतरा नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें