नयी दिल्ली १६ अप्रैल, गृह सचिव राजीव महर्षि ने हिंदवाडा की घटना के मद्देनज़र आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर जम्मू कश्मीर की ताज़ा स्थिति की समीक्षा की और राज्य में कानून व्यस्था को मज़बूत बनाने के लिए अतिरिक्त सशस्त्र बल भेजने का फैसला किया । श्री महर्षि ने अपने मंत्रालय के वरिष्ट अधिकारियों के अलावा रक्षा मंत्रालय, गुप्तचर ब्यूरो तथा केन्द्रीय सशस्त्र बल के अधिकारियों की बैठक बुलायी जिसमे राज्य की क़ानून व्यस्था की समीक्षा करके स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर तरह की जरूरतों पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में केन्द्रीय सशस्त्र बल के अतिरिक्त जवानों को भी वहां भेजने का फैसला गिया गया ताकि वहां किसी और व्यक्ति की मौत न हो। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को हर तरह की मदद देने का निर्णय लिया है ताकि अब और लोगों की मृत्यु न हो। मंत्रालय राज्य की स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए है और वरिष्ट अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। हंदवाडा में सेना के एक जवान द्वारा एक लडकी के साथ कथित छेड़खानी की घटना के बाद स्तिथि विस्फोटक हो गयी और सेना की फायरिंग में अब तक चार लोग मरे जा चुके हैं।इस घटना के बाद राज्य में तनावपूर्ण स्तिथि पैदा हो गयी है।
शनिवार, 16 अप्रैल 2016
जम्मू कश्मीर में अतिरिक्त सशस्त्र बल भेजे जायेंगे
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें