टोक्यो, 16 अप्रैल, दक्षिणी जापान में आज तड़के 7.3 की तीव्रता का बड़ा भूकम्प आया, जिससे 25 लोगों की मौत हो गयी और एक हजार से अधिक लोग घायल हो गये। बचावकर्मी ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगे हुये। गुरुवार के 6.4 की तीव्रता के भूकम्प के बाद की स्थिति से लोग अभी जूझ रहे थे कि आज एक और भूकम्प का झटका लगा जो 7.3 की तीव्रता का था। दूसरा भूकंप रात को एक बजकर 25 मिनट पर आया। गुरुवार को आए भूकंप में नौ लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि राहत कार्यों में तेजी लाना मुश्किल है क्योंकि रातभर बारिश होने का अनुमान है जिससे कमजोर इमारतें ध्वस्त हो सकती हैं और भूस्खलन भी हो सकता है। उन्होंने कहा, “इस समय मलबे में दबे लोगों को निकालने और उन्हें बचाने से अधिक कोई दूसरा महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो सकता। मैं चाहता हूं कि बचाव तथा राहत कार्य जारी रहे।”
शनिवार, 16 अप्रैल 2016
दक्षिणी जापान में दूसरे भूकंप से 25 मरे, 1000 से अधिक घायल
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें