डब्ल्यूआईसीबी से ज्यादा बीसीसीआई हमारा सहयोग करता है : ब्रावो - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

डब्ल्यूआईसीबी से ज्यादा बीसीसीआई हमारा सहयोग करता है : ब्रावो

bcci-more-supportive-then-wicb-bravo
कोलकाता, 04 अप्रैल, ट्वंटी-20 विश्व कप विजेता कप्तान डैरेन सैमी के बाद ऑलराउंडर ड्‍वेन ब्रावो ने भी वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) की आलोचना करते हुये कहा है कि डब्ल्यूआईसीबी से ज्यादा उनकी मदद तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) करता है। ब्रावो ने ट्‍वेंटी-20 विश्वकप फाइनल के बाद संवाददाताओं से कहा,“ वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड सही हाथों में नहीं है। हम विश्वकप जीत गये हैं और हमें डब्ल्यूआईसीबी के किसी पदाधिकारी या निदेशक का बधाई का फोन भी नहीं ‍आया। यह अच्छी बात नहीं है। हम जानते है कि उन्हें तो विश्वास ही नहीं था कि हम खिताब जीत सकते हैं। सही मायनों में देखा जाए तो यह वे हमारे खिलाफ है। उनसे ज्यादा तो हमारी मदद बीसीसीआई करता है।” 

ब्रावो मीडिया से गेल, रसेल और उन्हें वेस्टइंडीज की एकदिवसीय टीम से बाहर रखे जाने के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा“ यदि आप हमारे कैलेंडर पर नजर डालेंगे तो अब हमें इस वर्ष कोई ट्वंटी-20 मैच नहीं खेलना है। हमें वन-डे टीम में नहीं चुना जाता है। वैसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज होनी है, लेकिन हम उस वक्त इंग्लैंड में नेटवेस्ट ब्लास्ट में खेल रहे होंगे, जबकि वास्तव में हमें वेस्टइंडीज टीम की तरफ से खेलना चाहिए।” आलराउंडर ब्रावो ने कहा,“ देखिए हमें यहां कितना प्यार मिला, बीसीसीआई भी हमारे लिए अपने बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) से ज्यादा मदद करता है। वैसे यह अच्छी बात है कि कैरेबियाई देशों के लोग ऐक साथ जुड़ रहे हैं।” 

कोई टिप्पणी नहीं: