आईसीसी ट्वंटी-20 रैंकिंग में कोहली आैर भारत शीर्ष पर,विंडीज दूसरे पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

आईसीसी ट्वंटी-20 रैंकिंग में कोहली आैर भारत शीर्ष पर,विंडीज दूसरे पर

india-and-kohli-number-one-in-t-20
दुबई, 04 अप्रैल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ट्वंटी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में विश्व कप के प्लेयर आफ द टूर्नामेंट और सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शीर्ष स्थान पर बने हुये हैं जबकि भारत टीम रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है। कोहली और भारतीय टीम के अलावा दो बार की ट्वंटी-20 विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज की टी दूसरे पायदान पर पहुंच गयी है। सोमवार को जारी आईसीसी की ताजा ट्वंटी-20 रैंकिंग में ट्वंटी-20 विश्वकप में सबसे अधिक 273 रन बनाने वाले और प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुने गये कोहली पहले की तरह अभी भी नंबर वन पर कायम है जबकि विश्वकप के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली भारतीय टीम भी 126 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुयी है। 2012 और फिर इस वर्ष की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। वेस्टइंडीज के अब 125 अंक हाे गये है और विश्व नंबर वन भारतीय टीम से एक अंक पीछे है। टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली न्यूजीलैंड 120 अंकों के साथ तीसरे जबकि इस वर्ष के उपविजेता इंग्लैंड की टीम 115 अंकों के साथ चौथे नंबर पर कायम है।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट ने आसानी से अपने नंबर वन की स्थान को सुरक्षित रखने में कामयाब रहे हैं। विराट आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच से एक स्थान आगे हैं। फिंच 86 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा ट्वंटी-20 विश्वकप उपविजेता टीम के बल्लेबाज जो रूट पहली बार शीर्ष पांच में पहुंचे हैं और वह सात पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर हैं। फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे वेस्टइंडीज के मर्लोन सैमुअल्स 18वें स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड के जोस बटलर तीन स्थानों की छलांग लगाकर 24वें स्थान पर पहुंच गए। गेंदबाजों की सूची में भारत के जसप्रीत बुमरा और आशीष नेहरा ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री नंबर एक पर हैं जबकि इमरान ताहिर दूसरे स्थान पर है। भारत के रविचन्द्रन अश्विन तीसरे स्थान पर हैं। आईसीसी की ताजा ऑलरांडराें की सूची में आस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन शीर्ष पर हैं जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे और पाकिस्तान के शाहिद अाफरीदी तीसरे पायदान पर हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: