सोने में ढाई साल की सबसे बड़ी बढ़त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 अप्रैल 2016

सोने में ढाई साल की सबसे बड़ी बढ़त

biggest-gain-in-gold-in-one-and-half-years
नयी दिल्ली 16 अप्रैल, दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले दो दिन अंबेडकर जयंती और रामनवमी के दौरान सुस्त कारोबार के बाद आज अचानक माँग आने से सोना 920 रुपये की छलाँग लगाते हुये दो महीने के उच्चतम स्तर 29430 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। यह पीली धातु में ढाई साल की सबसे बड़ी बढ़त है। इससे पहले 28 सितंबर 2013 को यह 1100 रुपये चमकी थी। साथ ही यह इस साल 12 फरवरी के बाद का सोने का उच्चतम स्तर भी है। कारोबारियों ने बताया कि सात सप्ताह चली सर्राफा हड़ताल के बाद बाजार खुलने पर माँग आने की उम्मीद थी। लेकिन, सुस्त माँग के कारण शुक्रवार को इसमें दो साल की सबसे बड़ी गिरावट रही थी। शनिवार को आई तेज ग्राहकी ने उसकी भरपाई कर दी है। हड़ताल सिर्फ 24 अप्रैल तक के लिए अस्थाई रूप से वापस ली गई है। इसलिए अगले सप्ताह भी थोक बाजार में आभूषण निर्माताओं की माँग तेज रहने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं: