चंडीगढ़़ .16 अप्रैल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि राज्य के 2017 के विधानसभा चुनावों में टिकट जिताऊ, टिकाऊ और लोकप्रियता के आधार पर तय किये जायेंगे । श्री गांधी ने आज जीरकपुर में कार्यकर्ताओं , जिला तथा खंड स्तर के अध्यक्षों ,पार्टी के अग्रणी संगठनों के कार्यकर्ताआेें से बैठक के दौरान कहा कि टिकट देने से पहले उम्मीदवारों की योग्यता देखी तथा परखी जायेगी । उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो हमें कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देना होगा और उन्हें साथ लेकर चलना होगा ताकि वे उपेक्षित महसूस न करें । यदि कार्यकर्ता मन बना ले तो जीत मिलना नामुमकिन नहीं। कांग्रेस को जिताने में कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है और यदि वह पार्टी को जिताने की ठान ले तो हो ही नहीं सकता कि कांग्रेस सत्ता में न पहुंचे । नेताओं को वर्करों की कद्र जरूर करनी है । बैठक मेें कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह, अंबिका सोनी , शकील अहमद , हरीश चौधरी और विधायक दल के नेता चरनजीत चन्नी भी मौजूद थे । श्री गांधी को कुछ कार्यकर्ताओं के सुझावों में मान सम्मान की कमी का दर्द छलका तो कुछ ने भाई भतीजावाद का और भेदभाव की कही । एकजुटता के लिये जरूरी है कि सभी की कद्र हो। उन्होंने कहा कि एक एक हलके में पांच -पांच उम्मीदवारों की टिकट के लिये चाह भी पार्टी का काम बिगाड़ती है ।
शनिवार, 16 अप्रैल 2016
जिताऊ , टिकाऊ और लोकप्रियता टिकट आबंटन का आधार :राहुल गांधी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें