विधायकों को प्रलोभन दे रही भाजपा : किशोर उपाध्याय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 27 अप्रैल 2016

विधायकों को प्रलोभन दे रही भाजपा : किशोर उपाध्याय

bjp-bribe-congress-mla-kishore-upadhyaya
देहरादून, 26 अप्रैल, उत्तराखंड की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आज कहा कि कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी विधायकों को प्रलोभन दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विधायकों के बारे में भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं और भाजपा राज्य में लोकतंत्र के तिरस्कार की जिम्मेदार है। भाजपा के कारण ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ है और इसका जवाब उसे जनता देगी। भाजपा कांग्रेसी विधायकों को प्रलोभन दे रही है लेकिन विधायक उसकी ओर तवज्जो नहीं देते। श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के कारण राज्य में अस्थिरता का माहौल है। उन्होंने कहा कि लोगों का अपार जनसमर्थन कांग्रेस को हासिल हो रहा है और लोगों को भाजपा की असलियत पता चल रही है। उन्हें यह ज्ञात हो चुका है कि भाजपा के कारण ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक अपने दायित्वों का भली भांति पालन कर रहे हैं और वह जनसमस्याओं के निदान हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: