भाजपा विवादास्पद पोस्टर मामले को अदालत लेकर जायेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 अप्रैल 2016

भाजपा विवादास्पद पोस्टर मामले को अदालत लेकर जायेगी

bjp-will-case-against-congress-for-disputed-poster
देहरादून 19 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के संबंध में एक विवादास्पद पोस्टर मामले में अदालत का रूख किया जायेगा और दोषियों को सजा दिलाई जायेगी। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सडक किनारे ऐसे पोस्टर लगाये गये है जिनमें कांग्रेस के नौ बागी विधायकों को बकरे के तौर पर दिखाया गया है और श्री शाह के हाथ में उनकी लगाम थमाई गई है। भाजपा ने इन पोस्टरों के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराते हुए कहा है कि इस संबंध में अदालत का दरवाजा खटखटाया जायेगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चोैहान ने कहा कि पार्टी सक्षम न्यायालय में जाने के लिये कानूनी सलाह ले रही है क्योंकि पुलिस इस बारे में कोई छानबीन भी कर रही है,ऐसी कोई सूचना नहीं है । उन्होंने कहा,“ लगता है कि पुलिस हमारी शिकायत को खानापूर्ति भर समझ रही है और मामले को समय के साथ ठंडा हो जाने की उम्मीद कर रही है जो कि गलत है।” 

उन्होंने कहा,“हम मानहानि का मुकदमा भी न्यायालय के माध्यम से दर्ज करायेंगे। भाजपा नेताओं ने पुलिस उच्चाधिकारियों से भी भेंट करके इसमें तेजी लाने को कहा है ताकि ऐसी हरकतें फिर न हो। पोस्टर में कांग्रेस के बागी विधायकों को बकरा दिखाते हुए उनकी डोर श्री शाह के ‘कार्टून’ के हाथ में दिखाई गई है जिसकी गठरी में नोट दिखाते हुए शीर्षक दिया गया है “तीन और बिकाऊ विधायकों की जरूरत है।” 

कोई टिप्पणी नहीं: