बिहार विधानमंडल का बजट सत्र अनिश्चतकाल के लिये स्थगित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र अनिश्चतकाल के लिये स्थगित


पटना 04 अप्रैल, बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों की बैठक एक माह से भी अधिक चले बजट सत्र के समापन के साथ ही आज अनिश्चतकाल के लिये स्थगित कर दी गयी । 



विधानसभा में सभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की बैठक अनिश्चतकाल के लिये स्थगित किये जाने की घोषणा की । सभाध्यक्ष श्री चौधरी और सभापति श्री सिंह ने सदन के सफल संचालन में सहयोग देने के लिये सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया । 



बिहार विधान मंडल का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हुआ था । सत्र के दौरान कुल 23 बैठकें हुयी । सत्र के पहले दिन राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था । वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट विधान मंडल के दोनों सदनों में 26 फरवरी को पेश किया गया । इसके अलावा करीब सात महत्वपूर्ण विधेयक पारित किये गये ।

कोई टिप्पणी नहीं: