जन अपेक्षाओं के हिसाब से हो बजट का कार्यान्वयन : दास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

जन अपेक्षाओं के हिसाब से हो बजट का कार्यान्वयन : दास

राँची 04 अप्रैल, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जन-आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए बजट का क्रियान्वयन करने में आम जनता की अपेक्षाओं को केन्द्र में रखा जाना चाहिए। 


श्री दास ने आज यहां विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ कार्य की समीक्षा करते हुुए वित्त वर्ष 2015-16 में विभागों द्वारा कुल बजट का 83 प्रतिशत राशि व्यय करने के लिए पदाधिकारियों को बधाई भी दी। उन्होंने प्रक्रियाओं को सरल करते हुए शीघ्र योजनाओं की स्वीकृति एवं राशि का उपावंटन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिव सीधे क्षेत्र में जायेंगे तो नीचे के अधिकारियों पर भी दबाव बनेगा और काम में तेजी आयेगी। इससे अधिकारी भी जनता के नजदीक पहुंचेगे, जिससे जनता विकास कार्यों में भागीदार बन सकेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा तंत्र विकसित कीजिए, जिसमें विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतारा जा सके। 

उन्होंने कहा कि प्रक्रियात्मक विलंब जैसी चीजें दूर की जानी चाहिए। इसके लिए समिति गठित कर निर्णय लें और कानूनों का सरलीकरण करें। उन्होंने सचिवों को निर्देश दिया कि राशि को पूरी तरह खर्च किया जाये। इसके लिए तीन-तीन माह के लक्ष्य का ब्लूप्रिंट बनाया जाये। विभागों में नियुक्ति की प्रक्रिया भी तेज की जाये।

कोई टिप्पणी नहीं: