एनआईटी की घटना केन्द्र की दोहरी नीति को दर्शाता है : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

एनआईटी की घटना केन्द्र की दोहरी नीति को दर्शाता है : नीतीश

center-dual-policy-on-nit-kashmir-nitish-kumar
पटना 07 अप्रैल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय प्रावैद्यिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर में छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना केन्द्र की दोहरी नीति को दर्शाता है। श्री कुमार ने आज यहां कहा कि केन्द्र और जम्मू कश्मीर में एक ही पार्टी की सरकार है। एन0आई0टी0 श्रीनगर में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है, जिसमें बिहार के भी छात्र है। एन0आई0टी0 जैसे संस्थान में जहां विभिन्न राज्यों के बच्चे पढ़ते हैं जो हर राज्य में हैं, में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिये। उन्होंने घटना को निंदनीय बताया और कहा कि मामले में केन्द्र सरकार को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिये। 

मुख्यंमत्री ने कहा कि बिहार सरकार इस संदर्भ में जम्मू-कश्मीर सरकार से बातचीत कर रही है तथा एनआईटी में पढ़ रहे बिहार के छात्रों की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान देने पर बातचीत की जा रही है। केन्द्र सरकार एक तरफ तो भारत माता की जय के नारे लगाती है तथा दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में भारत माता की जय नारे लगाने वालों की पिटाई कराती है। यह घटना केन्द्र सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है। केन्द्र सरकार को अपना स्टैण्ड स्पष्ट करना चाहिये। 

कोई टिप्पणी नहीं: