मुंबई 03 अप्रैल, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में 38.75 करोड़ डॉलर घटकर 355.56 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 18 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 355.95 अरब डॉलर के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 35.81 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 332.15 अरब डॉलर रह गया। स्वर्ण भंडार में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 19.33 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित निधि 1.87 करोड़ डॉलर घटकर 2.60 अरब डॉलर तथा विशेष आहरण अधिकार 1.07 करोड़ डॉलर घटकर 1.49 अरब डॉलर रह गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें