जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर- एसडीएम के औचक निरीक्षण में खुली पोल
चंदौली। जनपद में नए डीएम के कार्यभार संभालने के बाद भ्रष्ट अधिकारियो की पोल खुलने लगी है। नवागत डीएम कुमार प्रशांत ने कड़े लबजों में पहले ही चेता दिया था की तनख्वाह पूरी लेंगे तो लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। दो दिन पूर्व डीएम द्वारा जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के बाद जनपद के पूरे स्वास्थ्य महकमे का कच्चाचिट्ठा डीएम के सामने खुल गया था। जिसके बाद डीएम कुमार प्रशांत ने अधिकारियों को जम कर फटकार लगाई थी।
बच्चों के वार्ड में चलता है भोजन पकाने का काम
इसी क्रम में बुधवार की देर रात एसडीएम भोगवारे तथा मुगलसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरक्षण किया। एसडीएम सबसे पहले भोगवारे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां लापरवाही का आलम यह रहा कि बच्चों के वार्ड में भोजन पकाने का कार्य चलता पाया गया। मरीजों को देखने के लिए एक भी चिकितशक मौजूद नहु था। एसडीएम ने जब दवाओं की जांच की तो उसमें कई दवा एक्सपायर देत की मिले। एसडीएम मौके से आवशयक जानकारी हासिल कर अपने दूसरे पड़ाव मुगलसराय पहुंचे जहां उन्होने पीपी सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
एनएम की पायी गयी एडवांस अटेंडेन्स
पीपी सेंटर में निरीक्षण के दौरान प्रभारी द्वारा कई महीनो से घर बैठे तनख्वाह लेने वाले कर्मियो पर की जाने वाली मेहरबानी की कलई खुल गयी। अस्पताल के उपस्थिति रजिस्टर में एक एक एनएम की एडवांस अटेंडेन्स पायी गयी। उक्त के बाबत एसडीएम ने मौजूद अधिकारियो को कड़ी फटकार लगाई। इस बाबत एसडीएम ने बताया की दोनों सरकारी अस्पतालों के निरीक्षण के बाद जो भी कमियाँ, लापरवाही तथा अनियमिताएं मिली है उसका एक टेपोर्ट बना कर डीएम को भेजा जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
चंदौली पुलिस ने अंतरजनपदीय लूट गिरोह का किया पर्दाफांस
चंदौली। जनपद में बढ़ती अपराध तथा एसपी के आदेश पर चलाये जा रहे एक विशेष अभियान के तहत जनपद की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों को अवैध असलहा व भारी मात्रा में लूट के रुपये तथा समान के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल पिछले कुछ समय से जनपद चंदौली के शहाबगंज, सैयदराजा तथा बबूरी क्षेत्र में लगातार हो रही लूट व चोरी की वारदात पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। जिसके निवारण के लिए पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने विशेष अभियान के तहत एक संयुक्त टीम का गठन किया जो लगातार अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए प्रयासरत थी। इसी क्रम में 6 अप्रैल यानि बुधवार को पुलिस को मुखबीरों से सूचना मिली की चंदौली-शहाबगंज मार्ग स्थित काटा चैराहा पर लूट करने वाले गिरोह के सदस्यों की होने का आशंका है। पुलिस ने समय व्यर्थ न करते हुए तत्काल मौके पर पहुँच कर विजय प्रकाश, जयराम पाण्डेय तथा जितेंद्र पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को अभियुक्तों के पास से 3 अवैध देसी कट्टा 315 बोर, आठ जिंदा कारतूस 315 बोर, तीन मोटर साइकिल पलसर, हीरो व बजाज का, लूट के 1,54000 रुपए, दो टैबलेट, 2 सोलर हैड लाइट, 2 बैग, एक आधार कार्ड बरामद हुआ। गुरुवार को मामल का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया की अभियुक्त गिरफ्तार हुए तीनों अभियुक्त जनपद के बबूरी क्षेत्र के रहने वाले है। बताया की अभूयुक्त जयराम पांडे जो एस॰के॰एस॰ माकरो फाइनेंस में कर्मचारी था उसने अपने साथी विजय तथा जितेंद्र से मिलकर जनपद जनपद चंदौली के शहाबगंज, सैयदराजा तथा बबूरी क्षेत्र में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बात को कुबुला है। बताया अभियुक्तों ने सोनभद्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसका एफआईआर जिला सोनभद्र में दर्ज है। बताया की अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान एसपी ने अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम को पाँच हजार रुपया नगद पुरस्कार देने का भी घोषणा किया।
लाखों की अफीम के साथ एक अभियुक्त चढ़ा मुगलसराय जीआरपी के हत्थे
चंदौली। मुगलसराय जीआरपी पुलिस ने गुरुवार को अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए एक अभियुक्त को चलती मालगाड़ी के नीचे से अपनी जान की परवाह न करते धर दवोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुआ है जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजा में 60 लाख बताई जा रही है। दरअसल एडीजी रेलवे के निर्देशानुसार चलाये गए अभियान के तहत मुगलसराय जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पाण्डेय की टीम मुगलसराय जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों तथा सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्ति तथा वस्तुओं की जांच कर रहि थी। इस दौरान प्लेटफार्म नं 7 पर खड़े एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। जीआरपी पुलिस ने करीव 2 किलोमीटर दौड़ कर हलकी चलती मालगाड़ी के नीचे से अपनी जान की परवाह न करते हुए युवक को धर दवोचा। तलाशी के दौरान युवक के पास से कुल 6 किलो अफीम बरामद हुआ। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ कर थाने लाई और पूछताछ किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया की पश्चिम बंगाल में मालदा के पास स्थित कालियाचक गाँव में लोग अफीम की खेती करते है। बताया की वह उनसे अफीम चोरी से खरीदकर इकठ्ठा कर उसे राजस्थान और अजमेर के पास सरदरगढ़ ले जा कर महँगे दाम में बेचते है। मामले का खुलासा करते हुए मुगलसराय जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पाण्डेय ने बताया की अभियुक्त की पहचान सब्बीर, पुत्र इमुजदीन, निवासी कलियाचक, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुआ है। बताया अभियुक्त पहले भी अफीम तस्करी को अंजाम दे चुका है। बताया अभियुक्त को विभिन्न धाताओं में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा 5000, व अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा टीम को गैलेंट्री रिवार्ड दिलाने का आस्वासन दिया गया है।
मेरे गाड़ी के आगे अवैध खनन करके गाड़ी जा रही है- डीएम
चंदौली। डीएम कुमार प्रशांत ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित निर्वतन कक्ष में कर एवं करेत्तर की माह मार्च के प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान डीएम ने अवैध खनन पर उपजिलाधिकारियों को फटकार लगाई और निर्देश दिया कि अवैध खनन को तत्काल बन्द कराये तथा अवैधानिक ढंग से संचालित ईट भट्ठो पर रोक लगाये जिससे राजस्व में वृद्धि हो सके। डीएम ने कहा की मेरे गाड़ी के आगे अवैध खनन करके गाड़ी जा रही है इससे स्पष्ट होता है कि खनन का कार्य जनपद के अधिकारियों की सह पर धड़ल्ले से जारी है। कहा की व्यापार कर विभाग द्वारा बताया गया कि 56 हजार मि0टन कोयला का आवक न होने के कारण लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति नही हो सकी जबकि बताया गया कि ईट भट्ठे संचालित हो रहे है। जबकि खनन विभाग द्वारा बताया गया कि नोटिस दी गयी है। श्रम विभाग को छोड़ कर करेत्तर से जुड़े किसी भी विभाग द्वारा वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में इस प्रकार की कमियां न मिले और उन्होनें राजस्व की कम प्राप्ति पर टिप्पणी सहित आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। बड़े बैनामों की स्थलीय निरीक्षण का आदेश उपजिलाधिकारियों को दिया। डीएम ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने, पीठासीन अधिकारियों को समय से न्यायालय में बैठकर मुकदमों का निस्तारण करने, मुख्य एवं विविध देयों की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें