14 अप्रैल को सम्राट अशोक जन्माष्टमी महोत्सव पर पटना में रंगा रंग कार्यक्रम फ़िल्मी सितारों का - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

14 अप्रैल को सम्राट अशोक जन्माष्टमी महोत्सव पर पटना में रंगा रंग कार्यक्रम फ़िल्मी सितारों का

samrat-ashoka-birth-anniversary-patna
पटना 7 अप्रैल 2016 !  भारतीय इतिहास के सर्वकालीन महान सम्राट अशोक को इस हिंदुस्तान में कौन नहीं जनता ! चन्द्रगुप्त मौर्य के पौत्र चक्रवर्ती सम्राट ने निःस्वार्थ भाव से अपने पूर्वजों के बताये मार्ग पर चलते हुए साम्राज्य के प्रजा की सेवा किये थे । इस साल भारतीय बौद्ध महासभा ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2360 वीं जन्माष्टमी महोत्सव के भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया है । इस महोत्सव का भव्य आयोजन 14 अप्रैल 2016 को दरोगा प्रसाद राय स्मृति भवन, दरोगा प्रसाद राय पथ पटना में आयोजित किया जा रहा है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन सम्राट अशोक जन्माष्टमी महोत्सव का  !  इस महोत्सव के आयोजक और भारतीय बौद्ध महासभा के बिहार अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह ने बताया की महोत्सव में बिहार प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव भी उपस्थित रहेंगे । इस औसर पर रवि किशन ,सनोज मिश्र ,रानी चटर्जी,यश मिश्रा, राज चौहान ,प्रियंका पंडित ,संजय भूषण पटियाला ,सन्देश यादव ,नरेन्दर प्रताप सिंह ,विकास सिंह ,आंचल सोनी ,रामा  शंकर प्रजापति,स्वेता यादव ,सी पी भट, अर्चेना सिंह,मंटू लाल ,अनिल सुलभ ,आदित्य मोहन  ,मोहिनी घोष ,अमिताभ गुंजन चुन्नू ,अजित आनंद ,राकेश मिश्र ,नील कमल ,रंजीत सिंह ,इंदु सोनाली, आदि  लोग  उपस्थित रहेंगे  ! इस औसर पर मुंबई से आये कलाकारों द्वारा और पटना के कलाकारों द्वारा  रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन भी  किया जायेगा ! 

samrat-ashoka-birth-anniversary-patna14 अप्रैल को ही बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती भी है उसी के तत्वाधान में भारतीय बौद्ध महासभा ने सम्राट अशोक फाउंडेशन , ऑल इण्डिया भिक्खु संघ ( बोध गया ), लॉर्ड बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट ( पटना ), अखिल भारतीय सम्राट अशोक विचार मंच, अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ और समता सैनिक दल के सहयोग से हर साल की भांति इस साल भी 9वाँ अंबेडकर रत्न अवार्ड शो का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें उपस्थित गणमान्य अतिथि कला संस्कृति एवं अन्य सामाजिक सारोकार से जुड़े लोगों को समारोह में अपने हाँथों से पुरस्कार वितरण कर सम्मान्नित किया जायेगा  ।

यस सब जानकारी आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह बौद्ध, ने दी  ! इस औसर पर युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, सम्राट अशोक विचार मंच के अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा, डॉ महबूब आलम अंसारी, संजय मालाकार, भंते ज्ञानकृति, सीपी सिन्हा, नागमणि कुशवाहा, मुकेश कुमार, गगन कुमार और फिल्म पी. आर. ओ. संजय भूषण पटियाला आदि उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं: