जनपद में सबसे बड़ी विस्फोटक वरामदगी की पुलिस ने किया खुलासा- 5 गिरफ्तार
चंदौली। जनपद के नक्सल प्रभावित चकिया क्षेत्र से पिछले दिनों बरामद हुए भारी मात्रा में विस्फोटक जिलेटिन राड के मामले का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया। पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को अपने हिरासत में लेकर इनके नीसान देही पर तीन अन्य अभियुक्त तथा दो और विस्फोटक से लदी वाहनों को अपने कब्जे में लिया है। आपको बता दे की बीते शनिवार को जनपद की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चकिया के रास्ते बिहार ले जाये जा रहे एक सफेद पीकअप बी.आर 26 एच 7849 को पकड़ा था जिसमे से चालीस बोरो में भरा16 हजार जिलेटिंग राड (पावर जेल) ओरिका कंम्पनी का विस्फोटक बरामद हुआ था। इस घटना से पूरे पुलिस मोहकमे में हड़कंप मच गयी थी। जिसके बाद एसपी के आदेश पर एक टीम गठित किया गया जो लगातार अभियुक्तों की धड़ पकड़ के लिए दबिस दे रही थी। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए चकिया कोतवाली पुलिस ने बिहार प्रांत के भभुआ निवासी पिकअप चालक नगेंद्र गिरि तथा उसका मित्र अमीर चंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तथा उनके नीसान देही पर उच्चाधिकारिओ से अनुमति लेकर पुलिस् ने लोहरा थाना, राबेर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र स्थित एक गोदाम से छापेमारी कर वहाँ से 1935 जिलेटिन राड, 6100 डेटोनेटर तथा 2000 मीटर डेटोनेटर फ्यूज तार बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन और अभियुक्त रमजान निवासी सोनभद्र, मो॰ इस्लाम निवासी सोनभद्र तथा अरविंद कुमार निवासी विहार को गिरफ्तार किया। पुचताछ मे अभियुक्तों ने विस्फोटक एवं सामग्रियों को अवैध रूप से बेचने की बात स्वीकार की। मामले क खुलासा करते हुए एसपी अमित वर्मा ने बताया की बरामद विस्फोटक तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध चकिया कोतवाली मे विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज है। बताया की पकड़े गए अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा जा रहा है तथा मामले में लिप्त शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने नगद 5000 रुपये से पुरस्कृत किया है।
एसपी के निरीक्षण में मिली खामिया - लगाई फटकार
चंदौली। पुलिस अधिक्षक अमित वर्मा ने मुगलसराय कोतवाली व अलीनगर थाने का वार्षिक मुआयना किया। मुआयना के दौरान एसपी ने बैरक, मेस, मालखाना, थाना कार्यालय, सी.सी.टी.एन.एस कक्ष, थाना परिसर आदि का गहन से निरीक्षण किया तदोपरान्त कार्यालय के रजिस्टरों एवं पत्रावलियों में कमी देखकर नाराजगी जाहिर करने के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का फटकार भी लगाई। अपने निरीक्षण के दौरान एसपी ने रजिस्टरों एवं पत्रावलियों में कमी देखकर भड़क गये और जोरदार फटकार लगाते हुए आगे से इस तरह का लापरवाही नही बरतने का निर्देश दिये। एसपी ने थाने में मौजुद शस्त्रों को खोलकर बारिकी से निरीक्षण किया। कोतवाली में तैनात सभी उ0नि0 को पिस्टल खोलने और बांधने के लिए कहें सही तरह से व सबसे पहले खोलने व बांधने पर उ0नि0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह को 500रु. के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। सिपाहियों से भी इन्सार्स राइफल को खोलवा व बधवां कर देखें। अच्छी तरह से बीट कार्य व अन्य जरुरी सूचनाये उपलब्ध करवाने वाले आरक्षियों को जहाँ पुरस्कृत किये गये वहीं अच्छी तरह टर्न आउट व वर्दी आदि के लिए भी नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किये। थानाध्यक्ष मुगलसराय व उससे सम्बन्धित समस्त चैकी प्रभारियों को कागजात, लेखा कार्य व रजिस्टर आदि पूरी तरह पूर्ण न होने के लिए जहाँ कडी फटकार लगाई तो तय समय सीमा पूर्ण कर चूके दरोगा व सिपाहियों की लिस्ट तैयार कर उनका स्थानान्तरण दूसरे थाने व चैकियों पर करने हेतू अपने वाचक को निर्देशित किये। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को अतिशीघ्र ठीक करने का आदेश के साथ आगे 15 से 20 मई के बीच पुनः कोतवाली मुगलसराय का निरीक्षण करने के लिए बोलते हुए चले गये।
जीएम हाजीपुर ने किया निरीक्षण- गन्दगी देख भड़के महाप्रबन्धक
चंदौली। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबन्धक व सीएमई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुगलसराय मण्डल के मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होने डाउन सिक लाईन, बाक्सएन रिपेयरिंग सेन्टर सहित अन्य जगहों का विधिवत निरीक्षण किया तथा अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जहां अच्छे कार्यो के लिये कर्मचारियों को शाबाशी दी वहीं कई जगहों पर खामियां पाये जाने पर मण्डल रेल प्रबन्धक समेत अन्य अधिकारियों को फटकार भी लगायी। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबन्धक एके मित्तल व सीएमई स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे और सर्वप्रथम स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान गन्दगी देख जीएम साहब का पररा सातवें आसमान पर पहुंच गया और मण्डल रेल प्रबन्धक समेत सीनियर डीएमओ का कड़ी फटकार लगाते हुये साफ-सफाई में किसी प्रकार लापरवाही नहीं बरतने का आदेश दिया। इसके बाद डाउन सिक लाईन पहुंचे जहां उसके विस्तार का निरीक्षण किया साथ ही बाक्सएन रिपेयरिंग सेन्टर का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। तत्पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में पहुंचे और डीआरएम विद्याभूषण समेत सभी वरीय अधिकारियों संग बैठक कर मण्डल का हाल जाना और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। इस दौरान मण्डल के सभी आलाधिकारी व आरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें