इशरत मामले में रंगे हाथ पकडे गये चिदम्बरम : रिजिजू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अप्रैल 2016

इशरत मामले में रंगे हाथ पकडे गये चिदम्बरम : रिजिजू

chidambaram-been-caught-red-handed-in-ishrat-case-rijiju
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इशरत जहां मामले में पूर्व गृह मंत्री पी चिदम्बरम की भूमिका को राष्ट्र विरोधी करार देते हुए कहा है कि वह आतंकवादी इशरत जहां को निर्दोष बताने वाले हलफनामे के संबंध में रंगे हाथों पकड़े गये हैं। संवाददाताओं के साथ बातचीत में उन्होंने दावा किया कि श्री चिदम्बरम ने इशरत को आतंकवादी बताने वाले हलफनामे में जो बदलाव किया वह किसी बड़े राजनीतिक दबाव में किया और इसलिए पूरी कांग्रेस पार्टी इसके लिए जिम्मेदार है। 

श्री चिदम्बरम तथा कांग्रेस इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। मीडिया में आ रही रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि श्री चिदम्बरम ने इशरत जहां को आतंकवादी बताने के संबंध में न्यायालय में दिये गये पहले हलफनामे पर हस्ताक्षर किये थे। बाद में दबाव में यह हलफनामा बदला गया और इसमें इशरत जहां को निर्दोष बताया गया। इस पर प्रतिक्रिया करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि श्री चिदम्बरम की यह भूमिका राष्ट्र विरोधी है । इस मामले में वह रंगे हाथाें पकड़े गये है। वह अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।

कोई टिप्पणी नहीं: