नक्सलवाद से निपटने छत्तीसगढ़ को केन्द्र से पूरा सहयोग : राजनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 अप्रैल 2016

नक्सलवाद से निपटने छत्तीसगढ़ को केन्द्र से पूरा सहयोग : राजनाथ

combating-naxal-chhattisgarh-getting-support-from-center-rajnath
रायपुर 16 अप्रैल, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सलवाद को लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती करार देते हुए इससे निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सहित सभी प्रभावित राज्यों को केन्द्र से हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। श्री सिंह ने आज यहां नक्सल मामले पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में केन्द्रीय सुरक्षा बलों सहित राज्य पुलिस के जवानों का भी मनोबल बहुत ऊंचा है और वे पूरी गंभीरता से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।गृहमंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित इलाकों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान और विकास गतिविधियों की जानकारी ली। 

उन्होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में हुई इस बै ,ठक में नक्सल प्रभावित इलाकों में नई पीढ़ी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वरोजगार प्रशिक्षण तथा आम जनता की सुख-सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और विकास गतिविधियों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ.सिंह ने इस मौके पर कहा कि राज्य और केन्द्र दोनों मिलकर प्रदेश की नक्सल समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से निपटने के लिए केन्द्र से भरपूर सहयोग मिल रहा है।बैठक में राज्य सरकार के आला अफसरों के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, इण्डो-तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी.) और अन्य केन्द्रीय बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: