कौशल विकास के नाम पर मूर्ख बना रहे हैं मोदी : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अप्रैल 2016

कौशल विकास के नाम पर मूर्ख बना रहे हैं मोदी : कांग्रेस

congress-accuses-modi-of-fooling-people-over-skill-development-programme
नयी दिल्ली, 03 मार्च, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोजगार और कौशल विकास के बारे में किए गए वादों को लेकर कटघरे में खड़ा करते हुए आज आरोप लगाया कि वह इस कार्यक्रम के नाम पर लोगों को सिर्फ मूर्ख बनाने का काम रहे हैं। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट करके कहा “गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए श्री मोदी ने कौशल विकास के नाम पर लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे। तब उन्होंने राज्य की जनता को मूर्ख बनाया था और अब प्रधानमंत्री बनकर फिर वह उसी तरह का काम कर रहे हैं।” पार्टी ने कहा “श्री मोदी ने वर्ष 2009 में गुजरात में कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत की थी और 4.75 लाख युवाओं को इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित करके रोजगार देने का वादा किया था लेकिन हकीकत यह है कि 2015 तक इस कार्यक्रम के तहत सिर्फ 1185 लोगों को ही नौकरी दी जा सकी है। 

इस सूची में भी कई लोगों के नाम दो बार छपे हुए हैं। पार्टी ने ट्वीट पेज पर श्री मोदी का चित्र भी पोस्ट करके उनसे सवाल किया है कि क्यों श्री मोदी कौशल विकास को लेकर अब भी गंभीर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: