रियाद 03 अप्रैल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि जब महिलाशक्ति विकास यात्रा का हिस्सा बनती हैं तो विकास की पूरी प्रक्रिया काे नयी ऊर्जा मिलती है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के पूर्ण महिला आईटी एवं आईटीईएस केंद्रों के दौरे पर पहुंचे श्री मोदी ने यहां कहा ,“आज की प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया में विकास के लिए लोगों काे अप्राकृतिक और मानवीय दोनों ताकतों को एकजुट करने की जरूरत है।” प्रधानमंत्री ने केंद्र की महिला कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें केंद्र के कामकाज की जानकारी दी गयी। श्री मोदी ने महिला कर्मचारियों को‘ सऊदी अरब का गर्व’ की संज्ञा देते हुए कहा कि यह पूरी दुनिया के एक लिए बड़ा संदेश है कि वह ऐसी महिलाओं से मुलाकात कर रहे हैं।
केंद्र के माहौल को दुनिया भर की सकारात्मक ऊर्जा का अग्रदूत कहते हुए श्री मोदी ने महिला आईटी पेशेवरों को भारत आने का न्योता दिया और कहा कि उनकी यात्रा का भारत पर गहरा असर होगा। शासन में प्रौद्योगिक की भूमिका पर श्री मोदी ने कहा कि ई-गवर्नेस का मतलब है कि आसान शासन, प्रभावी शासन और आर्थिक शासन। श्री मोदी ने केंद्र के मैसेज बोर्ड पर लिखा,“ वंदे मातरम्, मातृ देवाे भव”।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें