विंडीज महिलाएं पहली बार बनीं विश्व चैंपियन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अप्रैल 2016

विंडीज महिलाएं पहली बार बनीं विश्व चैंपियन

westindies-lifts-women-wc
कोलकाता ,03 अप्रैल, ओपनर हैली मैथ्यूज (66) और कप्तान स्टेफनी टेलर (59) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 120 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने गत तीन बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया को रविवार को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से पीटकर पहली बार आईसीसी ट्वंटी-20 महिला विश्वकप का चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

ओपनर हैली मैथ्यूज (66) और कप्तान स्टेफनी टेलर (59) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 120 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने गत तीन बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया को रविवार को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से पीटकर पहली बार आईसीसी ट्वंटी-20 महिला विश्वकप का चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया को पांच विकेट पर 148 के चुनौतीपूर्ण स्कोर पर रोकने के बाद 19.3 ओवर में दो विकेट पर 149 रन बनाकर ऐतिहासिक खिताबी जीत हासिल कर ली और आस्ट्रेलियाई टीम का चौथी बार चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। 

मैथ्यूज और टेलर ने पहले विकेट के लिये 15.4 ओवर में 120 रन की बेहतरीन साझेदारी कर वेस्टइंडीज की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया। आस्ट्रेलियाई गेंदबाज इस साझेदारी को तोड़ने में नाकाम रहीं। मैथ्यूज ने 45 गेंदों पर 66 रन में छह चौके और तीन छक्के उड़ाये जबकि टेलर ने 57 गेंदों पर 59 रन में छह चौके मारे। मैथ्यूज का विकेट 120 के स्कोर पर गिरा और टेलर जब 144 के स्कोर पर आउट हुयीं तो जीत महज पांच रन दूर थी। वेस्टइंडीज ने तीन गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली और टीम के जीतते ही कैरेबियाई खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: